राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवो में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम के नेतृत्व में शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन छापेमारी अभियान में एक धंधेबाज और सात नसेड़ी समेत आठ लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी से शराब के धंधेबाजो के साथ पियक्कड़ों में हड़कम्प मचा हुआ हैं। विगत कुछ दिनों से दाउदपुर थाना पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाकर शराब कारोबारियों और नशेड़ियों के धर-पकड़ करने में जुटी है। जिसमे आये दिन लगातार सफलता मिल रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में वयापक तौर पर छापेमारी की गई है। जिसमे देसी शराब के साथ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से एक धंधेबाज एवं सात नशेड़ियों के साथ कुल आठ लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि धंधे में संलिप्त अन्य लोगो के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं और यह छापेमारी अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा। वही लगातर छापेमारी से शराब कारोबारियों के साथ नशेड़ियों में हड़कम्प मचा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग