राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मशरक नगर पंचायत में 28 दिसम्बर को नगर पंचायत चुनाव होना है। चुनाव को लेकर रविवार को मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में पुरे नगर पंचायत क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। कई वार्डों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कारवाई की चेतावनी भी दी। मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने थाना से बड़ा बस स्टैंड चौक, महावीर चौक, स्टेशन रोड, हनुमानगंज होते हुए पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में भ्रमण किया। फ्लैग मार्च में मशरक थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, तरैया थानाध्यक्ष,प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार आदि पुलिस अधिकारी शामिल रहे। मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। मतदान के लिए किसी के पक्ष में दबाव बनाने या प्रलोभन देने की सूचना प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च निकालकर भयमुक्त मतदान की अपील की जा रही है। सभी बूथों पर भी नजर रखी जा रही है। चुनाव में इन बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।वही किसी भी तरह की शिकायत ,दबाब,धमकी, रूकावट की सूचना पुलिस को तुरंत देने का आग्रह किया।जिससे ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग