राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा,(सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चालीस आरडी बाजार पर रात्रि में दो दुकानों का ताला काट अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने की घटना रविवार को सामने आई है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। चालीस आरडी बाजार पर अयान मेडिकल स्टोर और गोलू किराना स्टोर में चोरों द्वारा रात्रि में ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं अयान मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर इमाम हसन ने बताया कि शनिवार की शाम दुकान में बंद कर घर चले गए रविवार को सुबह आए तो देखा कि ताला काट दुकान से च्वानप्रास, हार्लिस समेत कई अन्य सामान चोरी कर ली गई जो करीब 35 हजार के करीब है वही गोलू किराना स्टोर के प्रोपराइटर राजन साह ने बताया कि दुकान से ताला काट रिफाइंड तेल, जीरा, मरीच, सरसों तेल समेत अन्य सामान चोरी कर ली गई। वही एक ही रात में दो दुकानों से चोरी करने की घटना से दुकानदारों में भय व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग