- पीड़िता ने तीन लोगों को किया नामजद।
- बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर छतवा का मामला है।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने के मामले में पीड़िता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें तीनों लोगों को नामजद किया है।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर छतवा का है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता रिंकू देवी ने बगल के ही सोहई गाजन के मठिया निवासी अशोक गिरी, बंटी गिरी एवं विक्की गिरी को नामजद कर बताया है की घर पर थी, तभी उक्त नामजद पहुँच जाति सूचक गाली देने लगे एवं विरोध करने पर मारपीट करने लगे।इस दौरान नामजदों ने गलत नियत से बांह पकड़कर दुर्व्यवहार भी करने लगे।हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक सभी नामजद फरार हो गए एवं रात्रि में मेरे बेड़ी में भी आग लगा दिए।जिससे बेड़ी में रखा अनाज भी जल गया।इधर एससी/ एसटी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग