मढ़ौरा अंबेडकर पार्क में बनाए गए बाढ़ आपदा राहत केन्द्र का भाजापा नेता ने किया निरीक्षण
सत्येन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नागेंद्र राय जी के द्वारा मढ़ौरा अवस्थित अंबेडकर पार्क में बनाए गए बाढ़ आपदा राहत केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहां शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनका हालचाल जाना साथ ही उन्हें मिल रही सरकारी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली एवं भाजपा नेता श्री नरेंद्र राय जी ने अपने तरफ से निजी स्तर पर भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नागेंद्र राय जी के साथ व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री लल्लन जायसवाल जी कन्हाई यादव जी अतुल सिंह जी विनोद राय जी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग