राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब की विक्री कर रहे दो महिला धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही साठ लीटर देशी शराब भी बरामद कर लिया।एसआई देवनंदन प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि सरेया में फागुनी देवी अपने घर पर शराब की विक्री कर रही है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई।जहाँ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार करते हुए घर के आंगन में छुपाकर रखे 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।वही बनियापुर गांव में अपने घर पर शराब की विक्री कर रहे लालमुनि देवी को गिरफ्तार करते हुए घर के पीछे पुआल में छुपाकर रखे 25 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।मालूम हो कि लगातार पुलिस छापेमारी के बावजूद भी शराब के धंधेबाज अपनी कारगुजारियों से बाज नही आ रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग