राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में भाई से जमीनी विवाद को लेकर एक भाई को आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया गया जिन्हें घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान पकड़ी गांव निवासी स्व रामजतन ठाकुर की 58 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र ठाकुर के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभिनव आनंद ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि ज़मीनी विवाद को लेकर हमारे अपने सहोदर भाई के ही आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे और हथियार से लैस होकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग