- दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी।
- मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया हरदी टोले का है।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई।जिसमें दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति जख्मी हो गए।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया हरदी टोले का है।दोनों पक्षों द्वारा बनियापुर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें दर्जन भर से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।प्रथम पक्ष की प्राथमिकी धनवीर सिंह ने दर्ज कराई है।जिसमें गांव के ही अजय सिंह,संदीप कुमार सिंह,सोनु कुमार,रंजीत कुमार सिंह सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी अजय कुमार सिंह ने दर्ज कराई है।जिसमें धनवीर सिंह,धनंजय सिंह,बैजनाथ सिंह,देवशंकर सिंह सहित सात लोगों को नामजद कर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग