- बनियापुर के बेदौली कर्मशाला पर माँ सावित्री बाई फुले की धूमधाम से मनाई गई जयंती।
- जन सुरक्षा मंच बनियापुर के तत्वाधान में किया गया समारोह का आयोजन।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। महिलाओं के उत्थान से ही राष्ट्र का विकास सम्भव है।महिला शिक्षित होंगी तो परिवार के साथ-साथ समाज भी आगे बढ़ेगा।उक्त बातें बिहार सरकार के श्रम मंत्री सुरेंद्र राम ने बतौर मुख्य अतिथि बनियापुर के बेदौली कर्मशाला भवन के प्रांगण में माँ सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।समारोह का आयोजन मंगलवार को जन सुरक्षा मंच के तत्वाधान में किया गया।कार्यक्रम के दौरान धूमधाम से भारत के प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई।जहाँ आगत अतिथियों के अलावे स्थानीय लोगों ने सावित्री बाई फुले के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक याद किया।साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।श्रम मंत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 18 वीं सदी में महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय थी।जिसके उत्थान हेतु सावित्री बाई फुले के द्वारा सर्वप्रथम महाराष्ट्र में महिला विद्यालय खोलकर महिलाओं को शिक्षा प्रदान किया गया।महिलाओं के शिक्षित होने का परिणाम है कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र कुमार राम ने किया।जबकि मंच संचालन विक्रम चौधरी के द्वारा किया गया।मौके पर मशरख मेयर सोहन महतो,समाजसेवी उपेंद्र कुमार यादव, प्रो०योगेंद्र पांडेय,राजेश त्यागी,समाजसेवी रविंद्र राम, मुखिया अरुण दास, धर्मेंद्र बैठा, पूर्व उप प्रमुख संजय राम, रमेश राम, मंतोष कुमार,प्रभु प्रियदर्शी, बिक्रमा बौद्ध, प्रदीप महतो सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो(कार्यक्रम का उदघाटन करते मंत्री)।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी