राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने 35 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया।मामला थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर चौक का है।वही गिरफ्तार अभियुक्त पिठौरी तवकल टोला निवासी धनंजय कुमार एवं सनोज कुमार है।एसआई आजाद खां के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि छपरा की तरफ से दो व्यक्ति बाइक पर शराब लादकर आ रहे है।जिसपर त्वरित करवाई करते हुए पैगम्बरपुर चौक पर वाहन चेकिंक प्रारंभ किया गया।इस दौरान पुलिस को देख बाइक सवार युवक भागने लगे।जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।तलाशी के दौरान बाइक पर लदे गैलन से 35 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग