राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बिहार विधान परिषद सारण निकाय के पूर्व प्रत्याशी तथा राजद के वरीय नेता सुधांशु रंजन रविवार की शाम मांझी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों की एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के पत्रकारों की मांग को वह मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। पत्रकारों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि लोक तंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को उसके मान-सम्मान दिलाने के लिए वह हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। इस अवसर पर एबीपीएसएस के बिहार प्रदेश संयोजक पत्रकार मनोज कुमार सिंह, संजीव शर्मा, वीरेश सिंह आदि के अलावा राजद कार्यकर्ताओं व अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग