राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 64वें प्रादेशिक अधिवेशन के आयोजन पर निकली शोभा यात्रा का बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन छपरा शाखा द्वारा भव्य स्वागत किया किया। शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन छपरा शाखा के संगठन मंत्री सह मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा अतिथियों का स्वागत करना सनातन धर्म में संस्कार माना गया है। हमारे छपरा में पूरे बिहार से तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से अतिथि आएँ है तो उनका स्वागत करना हमारा संस्कार है। छपरा शाखा द्वारा शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई तथा बिस्कुट का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष हरि कृष्ण चाँदगोठिया, संगठन मंत्री सह मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, प्रमंडलीय मंत्री प्रहलाद कुमार सोनी, भगवती प्रसाद जगाती, मारवाड़ी युवा मंच छपरा शाखा अध्यक्ष विकास चाँदगोठिया, गोपाल अग्रवाल, संदीप मिश्रा, गोविन्द लाठ, किशन बजाज, पंकज चाँदगोठिया आदि ने सराहनीय सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग