राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में नगर पंचायत मांझी के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पद की गोपनीयता बनाये रखने व अपने कर्तव्यों का बिना किसी भेद-भाव के ईमानदारी से पालन करने की शपथ ली। डीसीएलआर पुष्पेश कुमार के द्वारा नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद विजया देवी, उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह समेत कुल 15 वार्ड पार्षदों वार्ड संख्या 1 से ऋतु देवी, 2 से चांद महम्मद, 3 से सरिता देवी, 4 से जुली कुमारी, 5 से हीरा साह, 6 से तरन्नुम निशात, 7 से बृज लाल महतो, 8 से श्रीमती देवी, 9 से राजा बाबू ठाकुर, 19 से महम्मद असलम, 11 से ब्रजेश कुमार, 12 से अशोक कुमार, 13 से रिंकू देवी, 14 से मनीष कुमार सिंह व वार्ड 15 से नवनिर्वाचित काजल सिंह को पद की प्रतिष्ठा बनाये रखने व कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलायी गई। इस मौके पर बीडीओ रणजीत कुमार सिंह, सीओ धनंजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी व प्रतिनिधियों के समर्थक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग