राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर में गुरुवार की रात ठंढ़ लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक स्व. राम रतन यादव का पुत्र सिद्धार्थ कुमार यादव बताया जाता है। प्राप्त जानकारी रात में सिद्धार्थ कुमार यादव के पुत्र 3 वर्षीय शुभम कुमार का जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया गया। उसके बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। सुबह में पत्नी प्रियंका देवी जब सिद्धार्थ को जगाने गई तो वे कुछ नही बोले। उसके बाद जब एक स्थानीय डॉक्टर से दिखाया गया तो उसने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शुक्रवार को सरयू नदी के मांझी श्मशान घाट पर उनका दाह-संस्कार किया गया। सिद्धार्थ मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके निधन से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन