राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद विजया देवी के शपथ ग्रहण के पूर्व उनकी जेठानी लीला देवी (60) का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर पाते ही शपथ ग्रहण समारोह में पहुँचे सैकड़ों समर्थकों का सारा उत्साह काफूर हो गया तथा कार्यकर्ता मायूस हो गए। मालूम हो कि तीन दिनों पूर्व गम्भीर रूप से बीमार अवस्था में पहले उन्हें छपरा तथा फिर पटना पीएमसीएच में एडमिट कराया गया था। मृतक के पति अवधेश कुमार की पांच वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। शुक्रवार की देर शाम माँझी श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग