राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने गश्ती के दौरान सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से थाना क्षेत्र के शोभन छपरा गांव में छापेमारी कर पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से शराब के धंधेबाज गौतम राम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से बेनौत गांव में छापेमारी कर एक अर्से से फरार मारपीट मामले के आरोपित लालबहादुर राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग