राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में चनचौरा गांव के व्रजेश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, बहादुर प्रसाद, भरवलिया गांव के ममता देवी, गुड्डू कुमार, बबन साह व नीतेश कुमार साह शामिल है. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग