राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गंगा- ब्रम्हपुत्र नदी में वाराणसी डिबूगढ़ वाया बंगलादेश के बीच Ganga Villas Epic Cruise (Longert River Cruise) अपने यात्रा के छठे चरण में बिहार राज्य में गंगा नदी के किनारे के जिले में यथा बक्सर, सारण, पटना, बेगुसराय, मुंगेर एवं भागलपुर में रुकेगा। आज दिनांक 16 जनवरी 2023 को इसी क्रम में क्रूज आज प्रातःकाल में सारण पहुॅचा। जिला प्रषासन सारण के द्वारा क्रूज से यात्रा करने वाले यात्रियों का स्वागत डोरीगंज घाट पर किया गया। क्रूज के डोरीगंज घाट पर आगमन के पश्चात उसमें सवार पर्यटकों को चिरांद पुरातत्व स्थल का भ्रमण करवाया गया। क्रूज पर सवार सैनानियों ने जिला प्रशासन के आतिथ्य पर अति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। तत्पश्चात क्रूज अपने अगले गंतव्य स्थल पटना के लिए प्रस्थान कर गया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी