राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस 2023 को समारोह पूर्वक मनाने हेतु परामर्शदात्री समिति की बैठक जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा की अध्यक्षता में सारण समाहरणालय सभागार में आहूत की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे उत्सााह एवं उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इससे संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ ससमय पूर्ण कर ली जाय। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व सभी प्रमुख सड़कों एवं चैराहों की साफ-सफाई के साथ राजेन्द्र स्टेडियम की भी सफाई का निर्देश उप नगर आयुक्त को दिया गया। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को बैरीकेडिंग, मंच की मरम्मति एवं रंगरोगन को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। गणतंत्र दिवस के दिन प्रातः काल में विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम में झंडोतोलन का कार्यक्रम 09ः00 बजे प्रातः काल में सम्पन्न किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस बल के विभिन्न टुकड़ियों के साथ एन0सी0सी0 कैडेट, स्काउट गाईड के द्वारा परेड में भाग लिया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के द्वारा जनपयोगी सरकारी योजनाओं को आकर्षक ढंग से झाँकी के रूप में प्रदर्शित किया जायेगा। झाँकी के विषय-वस्तु के चुनाव हेतु उप विकास आयुक्त, सारण की अध्यक्षता में कमिटी का गठन किया गया है। पूरे कार्यक्रम का लाईव प्रसारण District Administration Saran के फेस बुक पेज पर करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को दिया गया है। पूर्व वर्ष की भांति सभी कार्यालयों में ससमय झंडोतोलन किया जायेगा। महादलित टोले में पूर्व वर्ष की भांति झंडोतोलन समारोह में सम्मिलित होने के लिए पदाधिकारीगणों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। दोपहर में राजेन्द्र स्टेडियम में फैन्सी फुटबाॅल मैच का आयोजन किया जायेगा। संध्या काल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी के अध्यक्षता में कमिटी गठन करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त, अमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ गणतंत्र दिवस परामर्शदात्री समिति के सदस्यगण उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग