मैथिली शुक्ल। राष्ट्रनायक न्यूज।
माँझी (सारण)। नव निर्मित माँझी रेलवे स्टेशन के साथ साथ पुराने माँझी हाल्ट को भी बरकरार रखने की माँग लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार को आंदोलन का शंखनाद कर दिया! विरोध दर्ज कराने रेलवे स्टेशन पर पहुँचे आक्रोशित लोगों ने कहा कि उन्हे सूचना मिली है कि पुराने माँझी स्टेशन को बंद कर तीन किमी पूरब बनाए गए नए रेलवे स्टेशन को इसी माह उद्घाटन किया जा रहा है! आंदोलन लोगों का कहना है की यूपी तथा बिहार की सीमा पर स्थित वर्ष 1908 से संचालित प्रसिद्ध सन्त धरणी दास की जन्मभूमि पर स्थित माँझी स्टेशन को बन्द किये जाने का रेल प्रशासन तथा सरकार का निर्णय वेहद दुखद हैं! लोगों का कहना है कि माँझी स्टेशन को भी हाल्ट का दर्जा देकर बरकरार रखा जाए उपस्थित, सुनील पांडेय, रंजन शर्मा, नागेंद्र ठाकुर, छोटे लाल सोनी, राजू सिंह जगमोहन सिंह, दर्जन लोग आदि रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग