राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को दस वर्षीय लड़के को सड़क दुघर्टना में घायल हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के चितामनपुर गांव निवासी गणेश नट का 10 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि आनंद साइकिल पर सवार होकर सतजोड़ा बाजार जा रहा था कि सतजोड़ा बाजार के पास अनियंत्रित बोलरो ने टक्कर मार दिया जिसमें वह घायल हो गया इलाज के लिए निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग