राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)।मशरक थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में थाना पुलिस ने अवैध शराब को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें अवैध शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि अवैध शराब को लेकर थाना पुलिस जमादार विपिन कुमार ने पुलिस बल के साथ बहुआरा गांव में छापेमारी की तों महिला शराब धंधेबाज फरार हो गई वही उसके मकान के आगे कुएं के पास से 3 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वही जमादार बृजनंदन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर फुटानीगंज बाजार में चौमीन अंडा दुकान में मुक्तिनाथ साह पिता स्व नगीना साह के द्वारा अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के दुकान के पीछे 5 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग