- बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही। झंडोतोलन के बाद दोपहर तक कार्यक्रमो का दौड़ चलता रहा।चारो तरफ लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आये। इस दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली, डीएवी पब्लिक स्कूल बनियापुर,पोटर्स व्हील्स वर्ल्ड स्कूल बनियापुर आदि विद्यालयों में गीत, संगीत, भाषण, रंगोली आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से छात्र/छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए दर्शको को सकारात्मक संदेश दिया। छात्रो के उमधा प्रदर्शन का लुत्फ़ उठाने को लेकर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम के अंत तक दर्शक जुटे रहे।बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओ को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत कर उनका हौसला अफजाई किया गया।
फोटो(बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओ को पुरस्कृत करते प्रचार्य)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग