राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शनिवार की शाम भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी मुबारकपुर गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीते दिनों गांव के मुखिया पति विजय यादव की मुर्गी फार्म पर मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट की वारदात के बाद एक मृतक युवक सहित दो गंभीर रूप से घायलों के परिजनों को सांत्वना दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वारदात के दोषियों के विरुद्ध शीघ्र गिरफ्तारी की कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को जरुर सजा मिलेगी। इसके लिए मैं सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाऊंगा। इस अवसर पर भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भाजयुमो नेता विभूति नारायण तिवारी, विक्की सावन, चैतेंद्र नाथ सिंह, गौरव सिंह किशन, जितेन्द्र कुमार सिंह आदि के अलावा क्षेत्रीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग