- आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ बाजार में ब्याहुत फर्नीचर नामक दुकान के दुकानदार द्वारा रंगदारी नहीं देने पर कुछ असामाजिक तत्वों ने बीते दिनों दुकान में घुसकर मारपीट कर दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया था। भाजपा एकमा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद भोला जी के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा नेता राजन तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु शरण तिवारी आदि ने अपने समर्थकों के साथ पीड़ित दुकान से मुलाकात किए। इस दौरान राजन तिवारी ने एकमा थाना पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। श्री तिवारी ने दुकानदार से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले में समुचित कार्रवाई समय रहते नहीं की गई तो चक्का जाम करने की हमारी विवशता होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग