राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में शौच के लिए घर से बाहर गई एक नाबालिक युवती का शादी की नियत से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता के पिता ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पानापुर थाना क्षेत्र के फकुली गांव निवासी विकास कुमार, विक्की कुमार, अनिता देवी, एवं दीना राय को आरोपित किया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो वे लोग गांव और रिश्तेदारी में खोजबीन शुरू किए तो उसका कहीं अता-पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि विकास कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनकी पुत्री का शादी की नियत से अपहरण कर लिया है। पीड़ित व्यक्ति ने आशंका जताई है कि आरोपी उनकी पुत्री के साथ कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस मामले में सभी आरोपियों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग