राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर के बगल में स्थित वन विभाग के पौधाशाला केंद्र के स्टोर रूम का ताला तोड़कर बैट्री चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में वनरक्षी अरुण पासवान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 12 फरवरी की रात्रि पौधाशाला केंद्र का स्टोर रूम का ताला तोड़कर एक्साइड कंपनी की चार बैट्रीयां चोरी कर लिया गया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग