राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मेढुका से दस लीटर देशी शराब बरामद किया। जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। एसआई उदयशंकर प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गुप्त सूचना मिली कि मेढुका गांव में हरिकिशोर चौधरी अपने घर पर शराब की विक्री कर रहे है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगा। जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया। मगर भागने में सफल रहा।इस दौरान घर की तलाशी के दौरान दस लीटर देशी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग