राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने पांच सौ लीटर अर्द्ध निर्मित शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार दरियापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बारवे स्थित गंडक नदी किनारे से पुलिस 40 लीटर देसी शराब बरामद किया। साथ ही मौके पर पांच सौ लीटर अर्ध निर्मित शराब बरामद किया गया। जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया। मौके से पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बारवे निवासी राहुल कुमार व परसा थाना क्षेत्र के परसौना निवासी नागेंद्र राय शामिल हैं। वहीं इस कार्रवाई के दौरान शराब के अन्य धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शराब के धंधेबाजों व शराबियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग