राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पटना में होने जा रहे 24 से 26 जनवरी तक राज्य स्तरीय बागवानी महोत्सव के तहत आयोजित प्रदर्शनी में जिले के अलग-अलग प्रखंडों के किसान अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगा सकेंगे। प्रदर्शनी के लिए 75 प्रकार के बागवानी के उत्पाद को रखा जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक किसानों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। जिला में प्रदर्शनी लगाई जा चुकी है। राज्य स्तर पर आयोजित महोत्सव में शामिल होने के लिए किसानों के चयन का प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस महोत्सव में राज्य के कृषि मंत्री के द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भी दिया जाएगा। उद्यान महोत्सव पटना के वीर कुंवर सिंह पार्क में आयोजित होगा।
कृषि वैज्ञानिकों की टीम भी प्रदर्शनी मेला में रहेगी मौजूद, ऑनलाइनकरना होगा आवेदन
इस प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी में शामिल होने को लेकर ऑनलाइन आवेदन शुरू किया जा चुका है। शामिल होने वाले इच्छुक किसान http://horticulture.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 22 फरवरी तक ऑनलाइन किया जाएगा। पटना जाने वाले किसानों को आने-जाने और खानपान की सारी व्यवस्था कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा की ओर से की जाएगी। किसानों का एक पैसा भी खर्च नहीं होगा। इस प्रदर्शनी में किसान कृषि की नवीनतम तकनी व नई जानकारियों से अवगत होंगे। किसानों को बागवानी की खेती, कम लागत में ज्यादा मुनाफा व रोगों के उपचार के बारे में कृषि वैज्ञानिक व कृषि विशेषज्ञ बताएंगे। बागवानी के लिए सभी उत्पादों के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। फल, सब्जी, फल संरक्षण, सदाबहार पत्ती, फूल वाले पौधे, मौसमी फूल के पौधे, विभिन्न तरह के सर्कुलेट पौधे, जैविक उत्पाद समेत कुल 14 वर्ग के विभिन्न शाखा के खेती करने वाले किसानों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
बेहतर तरीके से खेती करने वाले किसानों को मिलेंगे नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले किसान अपने खेतों में होने वाले फल, फूल, सब्जी, शहद मानक के अनुरूप वहां लेकर जाएंगे। हालांकि इस प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में राज्य भर किसान शामिल होंगे। इस दौरान बेहतर तरीके से खेती करने वाले किसानों को प्रथम पुरस्कार पांच हजार रुपए नगद, द्वितीय पुरस्कार चार हजार रुपए तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपए नगद दिया जाएगा। वहीं राज्य स्तर पर चयनित होने वाले एक किसान को विशेष पुरस्कार के तहत 10 हजार रुपए नगद देकर सम्मानित किया जाएगा। किसानों को विभाग की ओर से एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग