राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। थाना क्षेत्र के महरूआ नहर के समीप एक टेम्पो के धक्के से एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका श्रुति कुमारी(4)भेल्दी थाने के महरूआ गांव निवासी राजकुमार सिंह की पुत्री बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार मासूम श्रुति कुमारी अपने घर के सामने खेल रही थी तभी टेम्पो ने जोरदार ठोकर मार दी। श्रुति को परिजनों ने इलाज के लिए गड़खा सीएचसी लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गड़खा पुलिस ने गड़खा सीएचसी में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।मासूम बच्ची के मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया।समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग