राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के खैरनपुर गांव निवासी को शराब की डिलेवरी करते हुए थाना पुलिस ने बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया वही शराब खरीदने वाला ग्राहक फरार होने में सफल हो गया। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर खैरनपुर गांव में बाइक पर सवार होकर शराब डिलेवरी करते गुड्डू मिश्रा पिता पशुराम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। वही शराब खरीदने वाला खजुरी गांव निवासी त्रिभुवन तिवारी पिता स्व विनायक तिवारी फरार हो गया। मौके पर बाइक समेत एक बोतल शराब के साथ शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग