राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंसोही गांव अवस्थित स्पर्धा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर प्राचार्य पवन कुमार सिंह ने किया। बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अमन कुमार वर्ग 6 को प्रथम तथा काजल कुमारी वर्ग 1 की छात्रा को द्वितीय पुरस्कार से विद्यालय के निदेशक पवन कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर विधालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। मौके पर प्राचार्य पवन कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल सिर्फ बच्चों को शिक्षा ही नहीं देती बल्कि देश व समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का मौका देती है। उसी के तहत खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग