रुचि सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मनोकामना नाथ मंदिर शिव विवाह शोभायात्रा के पूर्व भगवान भोलेबाबा का हल्दी कलश (माटी मटकोर) भव्य तरीके से विधिवत सैकड़ों महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाते हुए संगीत, बैंड बाजा के साथ संपन्न हुआ। हल्दी रस्म के बाद मटकोर का चावल -दाल का प्रसाद रूपी भोजन का भी आयोजन किया गया। शहर एवं आस पास के काफी संख्या में पुरुष महिला भब्य हल्दी, कथा मटकोर का साक्षी बने। जो अपने आप मे एक इतिहास कायम हुआ। मनोकामना नाथ शिव विवाह शोभा यात्रा के अध्यक्ष पूर्व प्रचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कल निकलेगी शिव विवाह शोभा यात्रा तैयारी पूर्ण कर लिया गया है। इस बार यह शोभा यात्रा का मनोकामना नाथ मंदिर शिव यात्रा का 20 साल है इस वर्ष 20 वा वर्ष होने के कारण कुछ अलग तरीके के झांकियां बनाया गया है। यह झांकी अलग अलग डॉ आर एन सिंह कॉलेज के प्रांगण सहित मांझी, रिविलगंज सहित आधा जगह जगह पर कलाकारों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है, जो शाम से मध्य रात्रि तक मनोकामना मंदिर पर कतार लगनी शुरू हो जाएगी। शनिवार की सुबह 10:00 बजे से प्रातः शोभायात्रा की बरात मनोकामना नाथ मंदिर के परिसर से प्रारंभ होगी, जो नगर भ्रमण तय रुट के हिसाब से भ्रमण करते हुए रात्रि में 8:00 बजे मंदिर पहुचेगी। नगर भ्रमण के बाद पुनः मनोकामना मंदिर में महादेव शिव जी का रुद्राभिषेक बड़ी भव्यता के साथ होती है। हजारों पुरुष महिला देर रात तक भक्ति में झूमते गोता लगाय रहते है। इज़ बार प्रमुख्य झांकियो में रथ पर सवार भारत माता,बड़ा रूप में विष्णु भगवान, शेषनाग पर विष्णु जी, गरियाल पर गंगा मैया, सफेद रथ पर सूर्यदेव,ब्रह्मा जी, विशाल राक्षस, औघर रूप में भोलेनाथ का नृत्य ,आदि अनेक झांकियों के साथ बैंड, बाजा, बोका, गदहा, भूत, पिचास बारात रहेगा। इस के सफलता के लिये दिन रात महीनों से लगे रहने वाले अरुण पुरोहित, डॉ राकेश सिंह, रविंद्र सिंह, विनोद कुमार, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, नारायण जी, कन्हैया शर्मा, राजू पंडित, विनोद सिंह बीडीसी, भगवान जी,सूरज शर्मा, अवधेश राय, विष्णु साह, पशुराम राय, मदन सिंह, आशुतोष बाबा, सुदर्शन पंडित, वार्ड पार्षद भोदा जी, संजीव सिंह, कुणाल कुमार, अमित कुमार सहित सैकड़ों प्रमुख्य कार्यकर्ता सफलता के लिए लगे हुए हैं।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा