राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। भाजपा मंडल के महामंत्री सह अवकाश प्राप्त पंचायत सचिव 68 वर्षिय बालेश्वर सिंह का ह्रदय गति रुकने से इन्दिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में शुक्रवार को मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में मंडल अध्यक्ष डॉ सुचिन्द्र साह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व में छाती में दर्द कि शिकायत पर आईजीएमएस अस्पताल पटना में भर्ती कराया गया। जांचोपरांत ह्रदय में बीमारी कि शिकायत मिली। जिनका आईसीयू में उपचार चल रहा था। मौत की खबर पर परिजनों में दुख का माहौल बन गया। पैतृक आवास कैतुका लच्छी गांव शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि पौत्रि का रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम था, इसी बची दादा के मौत की सूचना मिली।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग