राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के तुजारपुर पंचायत स्थित महम्मदपट्टी गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम आयोजन के लिए शुक्रवार को जलभरी का आयोजन किया। जहां मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश यात्रा सह जलभरी का आयोजन किया गया। जलभरी में सैकड़ों की संख्या में भक्त हाथ मे कलश लेकर पटेढ़ा चौक, फुटानी मोड़ होते हुए तकिया गंडकी नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी किया गया और पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचा। जहां कलश को स्थापित कर 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम आयोजन शुरू किया। वही जलभरी में हाथी-घोड़े, डीजे, बैंड-बाजे की धुन पर जयश्रीराम के नारे से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस मौके पर तुजारपुर के मुखिया अमित कुमार, तकिया के मुखिया शैलेश कुमार यादव, भीष्म राय, अमरेंद्र प्रसाद, प्रकाश मांझी, जगरनाथ राम, पंकज कुमार, धुरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सिंह, महेश्वर सिंह, मनोज साह, मुन्नीलाल प्रसाद, शम्भू प्रसाद, अशोक , झोटीलाल , विक्की पासवान, अनिल , लाल बहादुर सिंह, कमलेश शर्मा, रौनक व सैकड़ों महिलाएं श्रद्धालु समेत अन्य ने भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग