नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के कोरेयां पंचायत अंतरर्गत ककढ़ीया गांव में खैरा पुलिस ने छापेमारी कर शराब बेच रहे एक धंधेबाज को 35 लिटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त गिरफ्तार धंधेबाज लालबहादुर मांझी का पुत्र राधा मांझभ् बताया जाता है। वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करवाई की गई है। गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है। वहीं नगरा थाना ओपी क्षेत्र के अरवा के टोला मंदिर के पास से 10 लिटर देशी शराब के साथ नगरा ओपी पुलिस की टीम ने रामचन्द्र साह के पुत्र तारकेश्वर साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग