- संवेदक ने ढाई माह में कार्य पूर्ण होने की बात कही।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सरेया पंचायत के चतुर्भुज छपरा स्थित पोखरा पर सांसद कोष से बुधवार को छठघाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के क्षेत्र से बाहर होने के कारण घाट का शिलान्यास सांसद पुत्र प्रमोद सिंह सिग्रीवाल ने किया। स्थानीय लोगों ने बताया की पोखरा पर घाट नहीं होने से लोगों को छठ महापर्व के दौरान काफी परेशानी होती है। अब घाट के निर्माण हो जाने से व्रतियों को काफी सहूलियत होगी। संवेदक द्वारा लगभह ढाई महीने में कार्य पूर्ण करने की बात बताई गई। इस दौरान सांसद पुत्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र में अबतक सैकड़ो घाटों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।जबकि शेष बचे अनुशंसित छठघाटों का शिलान्यास एवं उदघाटन का कार्य चल रहा है। मौके पर भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, दीपू चतुर्वेदी, शशिभूषण सिंह, अरुण सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
फोटो(छठ घाट का शिलान्यास करते सांसद पुत्र)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग