- बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से बाइक स्वामियों की उड़ी नींद।
- बाइक चोरी की बढ़ती घटनाएं पुलिस के लिये भी बनी है सिरदर्द।
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं ने बाइक स्वामियों की नींद उड़ा दी है।थाना क्षेत्र के इलाकों में प्रतिदिन कही न कही से बाइक चोरी की घटना सामने आ रही है।जो पुलिस के लिये भी सरदर्द बना हुआ है।ताजा मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव का है।जहाँ से रात्रि में एक ही व्यक्ति की बुलेट सहित दो बाइक की चोरी हो गई और किसी को कानोकान भनक तक नही लगी।पीड़ित सुरेश कुमार सिंह ‘सुमन’ ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा अज्ञात को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरे दरबाजे पर रात्रि में बुलेट एवं ग्लैमर बाइक खड़ी थी।सुबह तीन बजे के करीब लघुशंका के लिये उठा तो देखा की दोनो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब है।जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संदर्भ मे कोई जानकारी नही मिली।इधर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग