राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब पीकर हो-हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर दक्षिण टोला का है।एसआई नरेश कुमार यादव के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि हरपुर दक्षिण टोला में स्थानीय रविन्द्र साह शराब के नशे में धुत हो हल्ला-हंगामा कर रहे है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँच रविन्द्र साह को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराई गई।जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई।बताया गया है कि उक्त व्यक्ति शराब पीने के मामले में पहले भी न्यायालय भेजा जा चुका है।जबकि दूसरी बार पुनः शराब पीकर हंगामा कर रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग