मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। दिघवारा नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित एकलव्य एसपी एकेडमी के प्रांगण में दशवी क्लास के बच्चों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में दिघवारा थाना के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की एवं अपने संबोधन से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब आप यहां से आगे बढ़ेंगे तो बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और उन कठिनाइयों को आप धैर्य पूर्वक सामना करने की कोशिश करेंगे तो आप बहुत सहज ही उस मुकाम को हासिल कर पाएंगे। वहीं संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन के द्वारा बच्चों का हौसला अफजाई किया एवं अपने द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थानों में उत्कृष्ट हुए बच्चों के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे हुए विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहराकर महाविद्यालय एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। पत्रकार अमित कुमार ने अपने संबोधन के द्वारा बच्चों का हौसला अप्लाई किया और आगे सहज रूप में शैक्षणिक यात्रा करने एवं सफलता पाने का मंत्र दीया। प्रोफेसर शशि भूषण सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन किया एवं आगे के एकेडमीक पढ़ाई के लिए शुभकामना दी। एकलव्य एसपी एकेडमी के उप प्राचार्य जॉर्ज सी अब्राहम ने स्कूल के दिनों में बच्चों के साथ बिताए अपने क्षणों को याद किया और उन बच्चों के द्वारा किए गए कार्यों एवं उनके द्वारा किए गए नकारात्मक कार्यों की भी चर्चा की एवं उन्हें आगे की पढ़ाई में सफलता हासिल करने का मंत्र दिया एवं उनके सफल भविष्य की कामना की उन्होंने बच्चों के साथ बिताए क्षणों को याद किया। स्कूल के बच्चों ने भी अपने अपने संबोधन से हौसला अफजाई की और बच्चों के विदाई समारोह को यादगार बनाया। उस समारोह में अपने अपने उद्गार व्यक्त करने वालों में शुभम कुमार, सुशांत पीयूष, सुरजीत सोनू, आलोक दुबे, सोनू कुमार, रंजीत कुमार आदि भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग