राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। रसौली में शुक्रवार को बिजली के शॉट-सर्किट से दो घर जल गए। आग लगने से लगभग 3 लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रसौली वार्ड संख्या चौदह में बिजली के तार से निकली चिनगारी से हीरालाल साह के घर में आग लग गई। अचानक घर से आग की लपटें उठती देख महिलाएं चिल्लाते हुए भागीं। आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग बुझाने के लिए दौड़े। लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। उसके बावजूद आग तेजी से फैल रही थी। आग ने हीरालाल साह के घर को राख करने के बाद ललन साह के घर को भी जला डाला। अगलगी की सूचना पर पानापुर और तरैया थाने की फायर बिग्रेड पहुंची। जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग