राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शौच के लिये गई महिला के साथ गांव के ही लोगों द्वारा दुर्व्यवहार एवं मारपीट कर जख्मी करने के मामले में पीड़िता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पांच लोगों को नामजद किया है। मामला थाना क्षेत्र के मिसकारी टोला का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता मदीना खातून उर्फ लाखो खातून ने बताया है कि शौच के लिये खेत में गई थी। तभी पूर्व से घात लगाए गांव के ही वारिश मियां ने मेरा हाथ पकड़ लिया। जिसका मैंने विरोध किया तो डंडे से मारने लगे।मेरे द्वारा चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। तबतक साबिर मियां, मोजामिल मियां, समीमा खातून, शहनाज खातून पहुँच मेरे साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। बाद में परिवारवालों ने मुझे इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर पहुँचाया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग