राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। होली के त्योहार में अभी एक सप्ताह का समय शेष है।बावजूद इसके वाहन चालको द्वारा सार्बजनिक स्थलों पर भोजपुरी के फूहड़ और अशलील गीत बजाये जाने से लोगो को शर्मिंदगी झेलनी पर रही है।फगुआ के नाम पर अश्लील और द्विअर्थी गीतों को जमकर बजाए जाने से लोग अपने परिवार के साथ घूमने में असहज महशुस कर रहे है रोजमर्रा के उपयोग वाले समान के अलावे कपड़े एवं अन्य आवश्यक वस्तुओ की खरीददारी को लेकर लोग अपने परिवार के बड़े-बुजुर्ग के साथ बजार पहुँच रहे है।जहाँ वाहन चालको द्वारा बेरोक-टोक जमकर तीव्र ध्वनि में फूहड़ गीत बजाये जाने से परिवारिक लोगो को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है।खासकर महिलाओ को काफी परशानी हो रही है।इधर प्रशासन द्वारा लोगो को इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर सख्त कदम नहीं उठाये जाने से आम लोगो में असंतोष व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग