राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गंडार-छपिया में रात्रि में एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये मूल्य की सामान चोरी कर ली है। इस संबंध में फेनहरा गांव निवासी हरेंद्र राम ने तरैया थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में कहा है कि गंडार-छपिया पुल पर उसका ऑटो स्पेयर पार्ट्स रिपेयरिंग की दुकान है। जिसे वह रात्रि में अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह में उसके मोबाइल पर सूचना मिली कि उसके दुकान में चोरी हुआ है। जब वह अपने दुकान पर पहुचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है, और दुकान में रखे गए नया टायर, टियूर, बाइक का रिंग समेत अन्य सामान गायब है। पीड़ित व्यक्ति ने आशंका जताया है कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके दुकान का ताला तोड़कर रात्रि में समान की चोरी कर ली गई है, जिससे उसे हजारों रुपये की क्षति हुई है। इधर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग