राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा जंक्शन पर यात्री सामान की चोरी करने वाले दो शातिरों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की मोबाइल भी बरामद किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल छपरा जंक्शन को यात्री सुरक्षा ऑपरेशन के तहत गाड़ी संख्या 15232 के एस्कॉर्ट के दौरान यह सफलता मिली। गिरफ्तार शातिर चोर मोहम्मद कादिर, दरभंगा के बहेरा तथा हरिहर महतो सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मोहन बाजार वार्ड संख्या 16 का रहने वाला है। दोनों के पास से 4 मोबाइल तथा 1 टैब बरामद किया गया है। पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया है कि हेड कांस्टेबल राम मगन तथा कांस्टेबल राम नयन यादव ने एस्कॉर्ट के दौरान चोरों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ राजकीय रेल थाना पुलिस में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। एएसआई मनोज कुमार दास मामले की जांच कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग