राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव टोले में छापेमारी कर पुलिस ने दो धंधेबाजों के साथ भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज अमनौर अगुआंन गांव के सुरेंद्र महतो व किसुन नट बताया जाता है। शराब बेचने व भंडारण करने के विरुद्ध दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छपरा जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस रात्री में गश्ती व छापेमारी करने को निकली थी। इसी दौरान नहर के पास झोला में लेकर शराब बिक्री करते हुए देखा। सभी पुलिस को देख फरार हो गए। दोनों धंधेबाज पुलिस के हाथों लग गए। सुरेंद्र महतो के पास से 376.8 लीटर शराब तो किसुन नट के पास से 18 लीटर देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने सभी को गांव गांव घूम घूम कर आगाह भी करने में लगी है कि बिहार में शराब बंदी है। अगर धंधेबाजों द्वारा शराब बेची जा रही है वह सब विषाक्त है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग