राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। डॉ. उषा सिंह ने बुधवार को स्नातकोत्तर भूगोल विभाग, जय प्रकाश विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के पद पर योगदान किया। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपा। डॉ. उषा सिंह भूगोल विभाग की बारहवीं विभागाध्यक्ष होंगी। जिनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। योगदान करने के उपरांत डॉ. उषा सिंह ने सभी उपस्थित शोधार्थियों से परिचय लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की विभाग का संचालन छात्र हित में सुचारू रूप से होगा। विभाग अकादमिक स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस दौरान डॉ. धनंजय आजाद, डॉ. नेहा कुमारी पांडेय, डॉ. विश्वामित्र पांडेय, डॉ. अजीत कुमार समेत कई शोधार्थी योगेंद्र राय, अजीत, प्रभात, अनिमेष शेखर, आनंद, रामबाबू , कुणाल कुमार, सोनी कुमारी, आदर्श कुमार, आशुतोष कुमार उपस्थित थे। नए विभागाध्यक्ष को कुलपति प्रो.फारूक अली, कुलसचिव प्रो.आरपी बबलू, डॉ. संजय कुमार,श्री कमल ने अपनी शुभकामना दी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग