मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम आरती कुमारी बंगरा चौहान टोला गांव से टीकाकरण के बाद ड्यूटी कर स्कूटी पर सवार होकर मशरक आने के दौरान बंगरा गांव में सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराई गई। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने बताया कि घायल एएनएम की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वही घटना के बारे में घायल एएनएम ने बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में कार्यरत हैं और टीकाकरण के लिए बंगरा चौहान टोला गांव में गयी थी वहीं से ड्यूटी कर वापस स्कूटी पर सवार होकर मशरक आ रही थी कि बंगरा गांव में सड़क पर बोझा लेकर जा रहें शख्स के एकाएक सड़क के बीचों बीच आ जाने से स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हालत में ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराई गई।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग