राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विशुनपुरा कला गांव में छापेमारी कर बिक्री के लिए झाड़ी में छुपाकर रखे गये 12 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के धंधेबाज विशुनपुरा कला गांव निवासी दूधनाथ नट को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग